कुर्सी कुर्सी कहते कहते, जग उधराया जाए ,
जिसके हाथ ना आवे कुर्सी , वो सारी जुगत भिड़ाए !!
नेता हों या आम आदमी , कुर्सी सभी को भाए ,
कुर्सी की शान के आगे , सब फीका पड़ जाये !
कुर्सी से ,
हर कोई चाहे fevicol bonding ,बंधन कभी ना छूटे ,
साम , दाम , दंड , भेद , सब उपाय हैं छोटे !!
कुर्सी पर विराजने को सभी लम्बी दौड़ लगाते ,
कुछ के हाथ आती कुर्सी , कुछ हाथ मलते रह जाते !
कुर्सी पर विराजने को सभी लम्बी दौड़ लगाते ,
कुछ के हाथ आती कुर्सी , कुछ हाथ मलते रह जाते !
कुर्सी की महिमा जान , हम भी बहुत ललचाये ,
लग गये बस जी जान से , क़िस्मत का ताला खुल जाये !!
लग गये बस जी जान से , क़िस्मत का ताला खुल जाये !!
लगन और मेहनत से हाथ आ गई चाभी , हम फूले ना समाये !
हम को भी मिल गई कुर्सी , हम शान से बैठे इतराये ,
आप सभी की दुआ चाहिये , कि बस कुर्सी हाथ से न जाये !!
आप सभी की सार्थक टिप्पणियों एवं सुझावों का इंतज़ार है , जिससे मैं और बेहतर लिख सकूँ 😊
ReplyDeleteVery good Ans 💐 All the best for ur new venture 👍 👍 Sandhya Bali
DeleteThanks a lot dear friend 🥰🥰 please keep liking and commenting 😍😘😘🥰🥰
DeleteVery good Ans 💐 All the best for ur new venture 👍 👍
ReplyDeleteThank you so much dear friend 🥰🥰😍😍 please keep commenting 😘😘
Delete