दोस्तों , आज सवेरे से ही मेरे शहर में खूब बारिश हो रही है , यानी कि भीगा भीगा रविवार.... इस सुहाने मौसम में मैंने भी लिख डालीं चंद पंक्तियाँ :) :)
“ बारिशों का मौसम “
“ बारिशों का मौसम “
फिर आया है आज बारिशों का मौसम ,
यादों में तुम्हारी डूबने उतराने का मौसम...
प्रेम की उन संकरी गलियों में....
यादों में तुम्हारी डूबने उतराने का मौसम...
प्रेम की उन संकरी गलियों में....
फिर लौट जाने का मौसम !!
धुले हरे साफ़ नाज़ुक पत्तों की तरह ,
बारिश की फुहारों में भीग जाने का मौसम
गुज़रे हुए उन हसीन लमहो को
गुज़रे हुए उन हसीन लमहो को
दोबारा जी लेने का मौसम !
तुम्हारे ख़्यालों की ख़ुशबू में ,
एक बार फिर महक जाने का मौसम !!
तुम्हारे ख़्यालों की ख़ुशबू में ,
एक बार फिर महक जाने का मौसम !!
तुम्हारी बाँहों की गरमाहट को...
बस यूँ ही महसूस करने का मौसम !
बस यूँ ही महसूस करने का मौसम !
हक़ीक़त से कोसों दूर , सपनों की दुनिया में ,
कल्पनाओं की ऊँची उड़ान भरने का मौसम ,
जिन राहों पर कभी साथ चले थे हम....
उन अनजान मंज़िलों को ढूँढने का मौसम !
जिन राहों पर कभी साथ चले थे हम....
उन अनजान मंज़िलों को ढूँढने का मौसम !
सोचती हूँ , जी लूँ पूरी तरह इन पलों को ,
वरना फिर कहीं बदल न जाये.....
तुम्हारी ही तरह ये सुहाना मौसम !!
तुम्हारी ही तरह ये सुहाना मौसम !!
तस्वीरें मेरे मोबाइल कैमरे में कैद नयनाभिराम लवासा से


बहुत सुंदर।
ReplyDelete