दोस्तों , मेरा गृह नगर बनारस अर्थात काशी है। वही काशी , जो भगवान शंकर के त्रिशूल पर बसी है , जहाँ गंगा उत्तरवाहिनी हैं। भारत में सभी जगह गंगा उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर प्रवाहित होती हैं , जबकि काशी ही एक ऐसा स्थान है ,जहाँ गंगा का प्रवाह दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर है। बनारस पूरे विश्व में अपने घाटों के लिये प्रसिद्ध है , इन घाटों की संख्या चौरासी है। बनारस के घाट यूनेस्को द्वारा “विश्व धरोहर” के रूप में चिन्हित हैं । इन चौरासी घाटों में प्रत्येक घाट की अपनी कहानी है , जो मैं आपको समय समय पर बताऊँगी।
आज मैं बात करूँगी अस्सी घाट पर नियमित रूप से होने वाले कार्यक्रम “ सुबह-ए-बनारस की “
सुबह , जब भोर की रश्मियाँ धरती पर उतरती हैं , तो उनका स्वागत घंटे घड़ियालों से होता है। सजी हुई चौकियों पर पंडित , गंगा की आरती आरम्भ करते हैं । घंटे की आवाज़ों के बीच वे गंगा माँ की आरती पूरे विधि विधान से की जाती हैं । इसी बीच सूर्योदय होता है और चारों ओर सुनहरी आभा बिखर जाती है। आरती के पश्चात , घाट पर बने मंडप में हवन होता है , जिसमें बिना किसी भेद-भाव के वहाँ पर उपस्थित सभी लोग आहुति डालते हैं। हवन के बाद सभी , गंगा माँ को जल अर्पित करते हैं । फिर आरम्भ होता है घाट पर बने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ! किसी दिन बाँसुरी वादन की स्वर लहरियाँ गूँजती हैं तो किसी दिन शास्त्रीय गायन की । कभी कोई शास्त्रीय नृत्य होता है तो कभी सितार वादन। सूर्योदय की नयनाभिराम छटा , पक्षियों का कलरव और मंत्रमुग्ध करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम मन में अलग सा उल्लास भर देते हैं । लगभग आधे घंटे के सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात बारी आती है योग की। योग गुरू प्रतिदिन योगाभ्यास कराते हैं और सभी को स्वस्थ रहने की प्रेरणा देते हैं।
हाँ , इसी बीच कुछ लड़के मसाला नींबू चाय बेचते हैं , जिसका अच्छा स्वाद लम्बे समय तक याद रह जाता है।
मेरे लिये “ सुबह-ए-बनारस “ एक अलौकिक और अविस्मरणीय अनुभव रहा है । उन अनुभूतियों को और उस परम आनन्द को शब्दों में व्यक्त करना बहुत कठिन है।
हाँ , इसी बीच कुछ लड़के मसाला नींबू चाय बेचते हैं , जिसका अच्छा स्वाद लम्बे समय तक याद रह जाता है।
मेरे लिये “ सुबह-ए-बनारस “ एक अलौकिक और अविस्मरणीय अनुभव रहा है । उन अनुभूतियों को और उस परम आनन्द को शब्दों में व्यक्त करना बहुत कठिन है।
आप भी जब बनारस जायें तो एक बार सुबह-ए-बनारस का अनुभव अवश्य लें।

बहुत सुंदर व सशक्त अभिव्यक्ति।
ReplyDeleteबहुत आभार 🥰🥰😍😍
Deleteतुम्हारी आँखों से सुबहे-बनारस का आनंद ले लिया दीदी। बहुत ख़ूबसूरत वर्णन
ReplyDeleteशुक्रिया दिल से मेरी प्यारी बहन 🥰😍
Deletebeautifully written 👍 👍
ReplyDeleteThanks a lot
Deletesandhya Bali
ReplyDeleteThank you dear
Delete