“ कविता “
यूँ तो आसां नहीं होता किसी कविता का बन जाना ,
हर वक़्त मुमकिन नहीं होता लफ़्ज़ों का आकार ले लेना !
दिल के दर्द जब पिघल कर बनते हैं शब्द....
तब होती है इक कविता मुकम्मल !
दिल के घाव जब नासूर बन रिसते हैं ,
तब होती है इक कविता मुकम्मल !
कहीं दूर तक अंधेरे गलियारों में
यूँ ही बिना वजह भटकने के बाद ,
जब कहीं रोशनी न आये नज़र ,
तब होती है इक कविता मुकम्मल !!
कभी कभी प्रेम रस से भीगे से
लफ़्ज़ जब करते हैं अठखेलियाँ ,
तब होती है इक कविता मुकम्मल !
जब कभी ख़ुशियों की सौग़ात मिल जाए ,
और दिल के तार झंकृत हो जाएँ
तब होती है इक कविता मुकम्मल !
जब कभी यादों की पोटली खुल जाए ,
और सोये किरदार बाहर निकल आएँ
फिर होती है इक कविता मुकम्मल !!
Beautiful lines 👌👌👍🌹
ReplyDeleteThank you so much my dear friend for posting the very first comment....love you loads 🥰🥰
DeleteBeautiful poem bhabhi....^_^
ReplyDeleteThank you so much 🥰
DeleteBohat khubsoorat lafzon mein tumne Dil ki kahani bayaan ki hai. Dusri kavita ka intazaar hai.. .
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद प्यारी दोस्त , तुम सभी मेरी प्रेरणा हो🥰
DeleteV nice kavita
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद प्यारी सखी🥰
DeleteVery nice Anshu, This was a long time coming... look forward to more from you
ReplyDeleteThank you so much dear 🥰🥰
Deleteबहुत ही सुंदरता से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है अंशु
ReplyDeleteतहें दिल से शुक्रिया 😍
Delete