Monday, March 11, 2019

आप सभी के लिये मेरी पहली कविता , जो मुझे बेहद प्रिय है ।आशा है आपको भी पसन्द आयेगी

                        “ कविता “


यूँ तो आसां नहीं होता किसी कविता का बन जाना , 
हर वक़्त मुमकिन नहीं होता लफ़्ज़ों का आकार ले लेना !
दिल के दर्द जब पिघल कर बनते हैं शब्द....
तब होती है इक कविता मुकम्मल !
दिल के घाव जब नासूर बन रिसते हैं ,
तब होती है इक कविता मुकम्मल !
कहीं दूर तक अंधेरे गलियारों में 
यूँ ही बिना वजह भटकने के बाद ,
जब कहीं रोशनी न आये नज़र , 
तब होती है इक कविता मुकम्मल !!
कभी कभी प्रेम रस से भीगे से 
लफ़्ज़ जब करते हैं अठखेलियाँ , 
तब होती है इक कविता मुकम्मल !
जब कभी ख़ुशियों की सौग़ात मिल जाए , 
और दिल के तार झंकृत हो जाएँ 
तब होती है इक कविता मुकम्मल !
जब कभी यादों की पोटली खुल जाए , 
और सोये किरदार बाहर निकल आएँ 

फिर होती है इक कविता मुकम्मल !!

12 comments:

  1. Beautiful lines 👌👌👍🌹

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you so much my dear friend for posting the very first comment....love you loads 🥰🥰

      Delete
  2. Bohat khubsoorat lafzon mein tumne Dil ki kahani bayaan ki hai. Dusri kavita ka intazaar hai.. .

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद प्यारी दोस्त , तुम सभी मेरी प्रेरणा हो🥰

      Delete
  3. Very nice Anshu, This was a long time coming... look forward to more from you

    ReplyDelete
  4. बहुत ही सुंदरता से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है अंशु

    ReplyDelete

बहू या बेटी

सुशीला जी के घर में सुबह से ही गहमागहमी थी। विदेश में रहने वाले उनके बेटी-दामाद , दो वर्षों बाद होली पर घर आ रहे थे। बेटा सलिल उन्हें...